ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: घर के बाहर टहल रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज में 31 जुलाई की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। कंधे और सीने पर लगी दो गोलियाँ, हालत गंभीर।

01-Aug-2025 01:51 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज मोहल्ले में 31 जुलाई की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने साहिल कुमार नामक युवक को गोली मार दी है। साहिल पेशे से मजदूर है, रात में खाना खाने के बाद वह अपने घर के पास टहल रहा था, तभी अचानक आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए।


साहिल को कंधे और सीने के पास दो गोलियाँ लगीं हैं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ फ़िलहाल उसका इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। घटनास्थल से दो गोली के खोखे बरामद किए गए है। प्राथमिक जाँच में पता चला है कि साहिल पर हमला अचानक हुआ और अभी तक हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।


इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है और विपक्षी दल सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमलावर हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा।