ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में मनरेगा रोजगार सेवक की हत्या से मचा हड़कंप,...

Bihar Crime News: बिहार में मनरेगा रोजगार सेवक की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: मधुबनी में मनरेगा सेवक मो. रियाज अख्तर की गोली मार हत्या, पुलिस ने SIT गठित की, स्थानीय लोगों में आक्रोश..

18-Oct-2025 08:25 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में मनरेगा रोजगार सेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में भारी दहशत फैल गई है। शुक्रवार रात को पटना से लौट रहे युवा कर्मचारी मो. रियाज अख्तर की महावीर कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने कनपट्टी पर गोली मार दी और वे घटनास्थल पर ही ढेर हो गए।


पुलिस ने इसे साजिशपूर्ण हत्या मानते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक रियाज अख्तर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव के रहने वाले थे और मधवापुर प्रखंड में मनरेगा रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे। पिछले दो साल से वे निलंबन का सामना कर रहे थे, लेकिन पटना से मधुबनी लौटते समय उनके जीवन का दर्दनाक अंत हो गया। रात करीब 11 बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे बाइक से महावीर कॉलोनी स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे।


स्टेडियम रोड पर अपराधियों ने उन्हें घेर लिया, पिस्टल सटा दी और गोली मार दी। लूट या छिनतई का कोई निशान नहीं मिला, जिससे साफ है कि यह सुनियोजित हत्या है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और सशस्त्र बलों की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि यह साजिश का मामला लगता है।


परिवार ने कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पुलिस निशाने पर ले चुकी है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है, जिसमें फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य संग्रह किया है और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस ने नगर थाने के एक रात्रि गश्ती अधिकारी को निलंबित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया है और सुरक्षा की मांग की है। मनरेगा कर्मचारी संगठनों ने भी राज्य सरकार से तत्काल सुरक्षा उपायों की अपील की है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में कर्मचारियों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं।