‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
15-Oct-2025 03:36 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवती की लाश बोरे में बंद हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खोरमपुर निवासी प्रमोद सिंह की 23 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, भारती बीएड करने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पटना में रहकर पढ़ाई करती थी। वह दुर्गा पूजा की छुट्टियों में घर आई थी और चार दिन पहले शनिवार को पटना जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।
आज सुबह ग्रामीणों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर बांध के पास एक बोरा देखा, जिसमें से लड़की का हाथ बाहर निकला हुआ था। बोरे के पास कपड़ा भी पड़ा था। जब बोरा खोला गया तो उसमें से भारती का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि भारती का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। पिता प्रमोद सिंह गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। सूचना मिलने पर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। परिजनों के आवेदन और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।