पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
12-Jun-2025 06:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: रोहतास पुलिस ने लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ गिरोह के पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए लुटेरा गिरोह के सदस्य खासकर ट्रेनों और बसों में लूटपाट एवं छीनतई की वारदात को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से 1 किलो 453 ग्राम चांदी तथा 45 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। पकड़े गए अपराधियों में तीन अपराधी खगड़िया जिला के महेशखूंट का रहने वाले हैं जबकि एक बेगूसराय का रहने वाला है।
सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बस स्टैंड में एक कार में कुछ अपराधी सवार है। पुलिस जब छापामारी की तो उसमें से कुछ लोग निकल कर भागने लगे। कार में से दो बैग बरामद हुआ, जिसमें सोना-चांदी के आभूषण मिले हैं।
गिरफ्तार संजय यादव, अजय कुमार तथा चंदन कुमार खगड़िया के महेशखुट का रहने वालें हैं जबकि पलटू सहनी बेगूसराय के साहेबपुर कमाल का रहने वाला है। वही कर चालक शशिकांत कैमूर जिला का निवासी है। ये सभी ट्रेन तथा बस में घुसकर आभूषण पहनी महिलाओं को टारगेट करते थे।