Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
05-Aug-2025 02:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: एक तरफ जहां मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पचमहला गोलीकांड में पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ कभी उनके काफी करीबी रहे करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को बड़ा झटका लगा है। एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे लल्लू मुखिया की जमानत याचिका को पटना हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
दरअसल, बाढ़ में हुई हत्या के एक मामले में एकमात्र अप्राथमिकी अभियुक्त कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया गहरे संकट में हैं। कभी अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने 2020 के बाढ़ विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। मर्डर केस में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस लल्लू पर है।
पटना हाई कोर्ट ने लल्लू मुखिया की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है। पुलिस बाढ़ न्यायालय में लल्लू की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दाखिल किया था।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिछले दिनों लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती भी की थी बावजूद इसके उन्होंने सरेंडर नहीं किया। इस बीच लल्लू मुखिया ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगाई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हे राहत देने से इनकार कर दिया और जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। लल्लू मुखिया अब भी फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई है।