ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर जिला मत्स्य पदाधिकारी, एक लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Bihar News: बिहार के बेतिया में निगरानी विभाग ने एक लाख की रिश्वत लेते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है।

25-Aug-2025 03:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी के एक्शन के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पश्चिम चंपारण के बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने घूसघोर जिला मत्स्य पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, बेतिया में जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन कुमार ने काम कराने के एवज में एक शख्स से पैसों की डिमांड की थी। पैसों के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी लगातार पीड़ित शख्स पर दबाव बना रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने पटना में निगरानी विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराई।


मामला दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम एक्शन में आई। निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और बेतिया पहुंच गई। टीम ने घूसखोर अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन कुमार को एक लाख रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम घूसखोर अधिकारी को पूछताछ के बाद अपने साथ लेकर चली गई।