Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
26-Aug-2025 09:52 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चापाकल के हैंडल से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मार डाला है। घटना पीपरपांती गांव के नदी थाना क्षेत्र के कोसी किनारे रविवार की है। नशेड़ी पति ने चापाकल के हैंडल से पीट-पीटकर 40 वर्षीय पत्नी सबीरा खातून उर्फ सबरी खातून की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपित पति मो. इसराइल पेशे से ऑटो चालक है। सबीरा का मायका कटिहार के रौतारा स्थित फुदना कुमरह गांव में है। घटना के वक्त सबीरा चापाकल पर काम कर रही थी। इस दौरान पति पहुंचा और बिना कुछ बोले चापाकल के हैंडल से पत्नी के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन पर लगातार कई बार हमला किया। इस कारण पत्नी लहू-लुहान होकर जमीन पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद मृतका की 14 वर्षीया बेटी सोनिया खातून पिता से मां के जान की भीख मांगती रही पर पिता ने एक नहीं सुनी।
घटना की सूचना पर नदी थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी पति मो. इसराइल बैठा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चापाकल का हैंडल भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष केशव चंद्र ने बताया कि मृतका के भाई खुर्शीद आलम के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुछताछ के दौरान पता चला कि वह नशेड़ी का है, जिसका अक्सर पत्नी विरोध करती थी। इस वजह से दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहा और पारिवारीक कलेश भी होता था। जिसपर मो. इसराइल नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। रविवार को भी किसी बात पति-पत्नी में विवाद हुआ। इधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक वर्षों से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहता था।
बताया जा रहा मृतका को तीन पुत्री और एक पुत्र है, जिसमें दो पुत्री सरजो खातून और मोनी खातून की शादी हो चुकी है। एक पुत्री सोनिया खातून माता-पिता के साथ घर पर रहती है। जबकि, एकमात्र पुत्र जाफर दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। महिला का मायेका कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के फुदना कुमरह गांव में है। वह मो. वली की बड़ी पुत्री थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता, भाई और अन्य दर्जनों परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतका के भाई मो. आजम ने बताया कि उसी घर में उसकी दो बहनों की शादी हुई थी। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।