पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
01-Jun-2025 04:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में दो महीने से भी अधिक समय से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक बीते 27 मार्च से ही घर से लापता हो गया था। रविवार को घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा मचाया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बगही गांव की है।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरेया गांव निवासी ललन महतो के 18 साल के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही राजू खान ने अमित को फोन कर घर से बुलाया था। दोनों आपस में गहरे दोस्त हैं। अमित जब वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन फोन स्विच ऑफ हो चुका था। 29 जून को परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
अमित को तलाश करने के बजाए पुलिस परिजनों को झांसा देती रही। इसी बीच शनिवार को घास काट रही महिलाओं ने कंकाल देखा और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। शव टुकड़ों में कटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर और उसके नीचे गर्दन के हिस्से का कंकाल कब्जे में ले लिया है और शरीर के बाकी हिस्सों को तलाश रही है।
घटना से नाराज लोगों ने रविवार को बेतिया-नौतन पथ को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ के बाद दो को पुलिस ने अरेस्ट कर दिया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।