ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: लव अफेयर में रोड़ा बन रहे ससुर को बहू ने ठिकाने लगाया, दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला खूनी खेल

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में प्रेम-प्रसंग के चलते बहू ने ससुर की गला रेतकर हत्या करवा दी। पुलिस ने बहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

14-Aug-2025 03:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बगहा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक बहू ने अपने ससुर की गला रेतकर हत्या करवा दी। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे, वार्ड नंबर 34 के मलाही टोला में हुई। मृतक की पहचान श्याम सुंदर कुशवाहा के रूप में हुई है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की बहू महिमा सहित दो अन्य आरोपियों दिलशाद मियां और भुलाई मियां को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि महिमा का गांव के ही दिलशाद और भुलाई के साथ नाजायज संबंध था।


मृतक श्याम सुंदर ने कई बार इन संबंधों का विरोध किया था और बहू को समझाया भी था। इसी रंजिश में महिमा ने साजिश रचकर दोनों आरोपियों को बुलाया और ससुर की हत्या करवा दी। हत्या में गला रेतने के अलावा सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।


महिमा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसके पति की मृत्यु 2 साल पहले हो गई थी, जिसके बाद वह अपने ससुर और बच्चों के साथ ही रहती थी। मृतक की बेटी इंदु देवी ने कहा कि नाजायज संबंधों के कारण मेरे पिता की हत्या हुई है। अगर उसे संपत्ति चाहिए होती तो हम दे देते। लेकिन जो उसने किया, वह माफ करने लायक नहीं है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


पश्चिम चंपारण एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक कट्टा भी बरामद हुआ है। हत्या का कारण स्पष्ट रूप से अवैध संबंध ही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है, और घटना स्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई।