ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / crime / भाइयों के बीच जमीनी विवाद में हुई मारपीट, फायरिंग के दौरान एक घायल

भाइयों के बीच जमीनी विवाद में हुई मारपीट, फायरिंग के दौरान एक घायल

02-Jun-2022 02:57 PM

By ran

KAIMUR: इस वक़्त की खबर कैमूर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में तीन सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक भाई को लाठी डंडा से चोट लगी तो दूसरे भाई को हाथ के अंगूठे में गोली लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव भर्ती करवाया गया है। वहीं फायरिंग में प्रयुक्त किए गए एक देशी राइफल और एक खोखा को घायलों ने आरोपियों से छीनकर पुलिस को सौंप दिया। 


यह घटना तब की है जब एक भाई खेत में धान का बीज डालने जा रहा था। यह मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव का है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर  प्राथमिकी दर्ज की है। जमीनी विवाद को खत्म करने के लिए सरकार स्तर से सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुनकर उसका निदान करते हैं। लेकिन यह सिर्फ कोरम पूरा करने भर रह गया है, लोगों को न्याय वहां भी नहीं मिल रहा। जिसका नतीजा यह है कि जब भी खेती का सीजन शुरू होता है तब लाठी-डंडे और गोलियां चलना शुरू हो जाता है। पुलिस भी जांच के नाम पर बस कोरम पूरा करती है। 


इस घटना के बाद घायल रामा मुनि पांडे ने कुढनी थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इस आवेदन लिखा है कि वह तीन भाई है जिसमें छोटा भाई शिव मुनि पांडे का कोई भी बच्चा नहीं है। जिसका संपत्ति हड़पने के लिए उनका बड़ा भाई बब्बन पांडे के बेटों ने खेतों के पटवन के लिए गए छोटे भाई शिव मुनि पांडे को घेर कर बंदूक के बल पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया। जब मुझे पता चला तो मैं वहां पहुंच कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था तभी  बबन पांडे के बेटों ने राइफल से गोली चला दी। जो मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे को छूते हुए निकल गई। फिर हम लोगों ने डंडे से राइफल पर मारकर राइफल तोड़ दिया और उन लोगों को दौड़ाया तो सभी वह से भाग गए। 


बता दें कि तोड़े गए राइफल और एक खोखा थाना को सौंप दिया। घायल युवक ने दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। तीनों भाइयों के बीच में ईट चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।