Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
31-Jul-2025 04:27 PM
By Ajit Kumar
Bihar Crime News: भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के बालू टोला गांव में गुरुवार सुबह एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था और नहीं देने पर उसे गोली दाग दी।
मृतका की पहचान बालू टोला निवासी स्व. जितेंद्र राम की 26 वर्षीय पत्नी मोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी प्रकाश मंडल लंबे समय से महिला को छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। बुधवार रात उसने मोनी देवी से मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन महिला ने देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।
महिला ने इस घटना की जानकारी अपने ससुर को दी, जिन्होंने अगले दिन पंचायत करने की योजना बनाई थी। लेकिन उससे पहले ही गुरुवार सुबह आरोपी महिला की दुकान पर पहुंचा, दोबारा मोबाइल नंबर मांगा, और मना करने पर गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं नवगछिया SDPO ओमप्रकाश भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।