आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान
25-Jun-2023 02:28 PM
By First Bihar
BETTIAH: दहेज हत्या को रोकने के लिए देश में कड़े कानून बनाये गये हैं लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है. कुछ पैसों की लालच में वे विवाहिता की जान तक ले रहे हैं. ताजा मामला बिहार के बेतिया से आ रही है जहां नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है.
घटना जिले के श्रीनगर पूजहां थाना क्षेत्र के कोल्हवा घाट की है. जहां दहेज में दोबारा बाइक नहीं मिलने पर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक देने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि सिर्फ 1 माह 18 दिन पहले बुनी मुखिया ने अपनी 20 साल की बेटी प्रतिमा देवी की शादी बड़ी धूम-धाम से धुरेंद्र मुखिया के बेटे सूरज उर्फ लखन से की थी. शादी में बेटी के पिता ने 2 लाख नगद और एक बाइक दी थी.
वही कुछ दिन बाद दहेज में दी गई बाइक चोरी हो गई. जिसके बाद ससुराल वालों ने फिर से बाइक की मांग नवविवाहिता के घर से की. जिसके बाद परिवार वालों ने दो महीने का समय मांगा था. लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने नवविवाहिता को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करने लगे. जिसके बाद आज नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया. बतया जा रहा है कि घर से लगभग 7 किलोमीटर दूर नवविवाहिता का शव मिला. गांव वोलों के द्वारा इसकी सूचना महिला के घर वालों को दी गई.
बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पर्जन मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया GMCH भेज दिया है. मृतका के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने 7 लोगों पर FIR दर्ज कर लिया है. सूत्रों के अनुसार नवविवाहिता के ससुर धुरेंद्र मुखिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया