ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / crime / बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

07-Jun-2022 02:46 PM

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटना का मामला सामने आते रहता है। ताजा मामला पटना सिटी बायपास स्थित गुरु गोविंद सिंह रोड के पास की है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।


बताया जाता है कि पटना सिटी बायपास स्थित गुरु गोविंद सिंह रोड में मंगलवार की सुबह बाइक से दो युवक पटना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार गौतम कुमार 23वर्षी पिता सुरेश सिंह और बेटा सामंत कुमार 17 वर्ष पिता सुरेंद्र सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस घटना के संबंध में बाईपास थाना के वासुदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों अपनी बाइक से परिवार से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरु गोविंद सिंह रोड बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल, पुलिस ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।