ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / crime / बेगूसराय में ठेंगे पर कानून ! नाबालिग को किडनैप कर बदमाशों ने किया...

बेगूसराय में ठेंगे पर कानून ! नाबालिग को किडनैप कर बदमाशों ने किया गैंगरेप

14-Nov-2019 02:29 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों को कानून का खौफ नहीं है. यहां अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है.


बताया जा रहा है कि गांव के ही दो लड़के कुंदन और गोला ने पहले लड़की को किडनैप किया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक कुन्दन कुमार ऑटो मालिक है और गोला उसके ऑटो का ड्राइवर है.

 

पीड़िता की मां ने इस मामले में फफौत पंचायत के तारा गांव निवासी भोला यादव के बेटे कुन्दन कुमार और बरियारपुर पश्चिमी गांव के वार्ड नंबर चार निवासी फुदो पासवान के बेटे गोला कुमार पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मंझौल डीएसपी खुद घटनास्थल जाकर मामले की गहन जांच-पड़ताल की और थानाध्यक्ष को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.