Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
07-Aug-2025 05:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के जमुई में चाची-भतीजा के प्रेम प्रसंग के बाद अब बांका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही रिश्ते के भांजे के प्रेम में पड़कर पति और रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए दो मासूम बेटों को लेकर फरार हो गई। महिला ने भांजे के साथ मंदिर में शादी कर ली और उसके बाद अपने पति को व्हाट्सएप पर शादी की तस्वीरें भेज दीं। तस्वीरें देखने के बाद पति पुलिस के पास पहुंचा और गुहार लगाई है।
दरअसल, मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। यहां के निवासी शिवम कुमार की शादी वर्ष 2014 में पूनम कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बेटे हुए 10 वर्षीय आकाश कुमार और 8 वर्षीय ऋषि कुमार। शिवम के अनुसार, उनके रिश्तेदार अंकित कुमार, जो गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भुरिया दियारा का रहने वाला है, अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान पूनम और अंकित के बीच प्रेम संबंध बन गए।
पति के काम से बाहर रहने के दौरान, पूनम अक्सर अंकित को घर बुलाती थी। दो दिन पहले वह दोनों बच्चों को लेकर बिना किसी सूचना के घर से चली गई। जब शिवम पत्नी और बच्चों की तलाश में जुटे थे, तभी सोमवार की रात पूनम के मोबाइल से व्हाट्सएप पर शादी की तस्वीरें और मैसेज आया।
तस्वीरों में पूनम और अंकित एक मंदिर में शादी करते हुए नजर आ रहे थे। थोड़ी देर बाद पूनम ने फोन करके बताया कि उसने अंकित से शादी कर ली है। शिवम कुमार ने अमरपुर थाना में आवेदन देकर बच्चों की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने पूनम और अंकित पर बच्चों को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।