ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / crime / बहू ने जमीन के लिए घरवालों को जिंदा जलाने की कोशिश की, मासूम...

बहू ने जमीन के लिए घरवालों को जिंदा जलाने की कोशिश की, मासूम बच्ची की झुलसकर मौत

17-May-2020 09:05 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : लॉकडॉन में भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है। जमीन के विवाद में जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है।  घर की बहू ने इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया।  वारदात में आठ साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि घर की एक महिला जल कर घायल हो गयी। 


घटना जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव के गंगा प्रसाद मोहल्ले की है। जहां घर की चचेरी बहू ने जमीन विवाद को लेकर घर के पूरे सदस्य को जिंदा जला कर हत्या करने की कोशिश की है। आग में चपेट में आकर आठ साल की बच्ची की मौत हो गई है वहीं एक महिला भी झुलस गई है। इस दौरान परिवार के कई सदस्य  बाल बाल बच गए है। 


बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर गोपाल मण्डल के घर के गोतिया से जमीन विवाद को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद बहू ने घर मे कैरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया।घायल महिला का इलाज  भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।  वहीं इस पूरे मामले में  सिटी एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी परिवार के सभी सदस्य फरार हो गये हैं। पुलिस उनकी तालाश में छापेमारी कर रही है।