Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
15-Jul-2021 07:49 AM
By Vikramjeet
VAISHALI : बिहार में शराबबंदी का हाल क्या है इसकी एक तस्वीर वैशाली जिले से सामने आई है। वैशाली जिले के महुआ में स्थानीय लोगों ने एक पुलिस के जवान को शराब से भरी बैग के साथ दबोच लिया। दरअसल यह पूरा मामला महुआ-पातेपुर सड़क का है, जहां जिरवार गांव के पास बाइक से जा रहे पुलिस के एक जवान का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस का जवान सड़क पर गिर पड़ा और इस दौरान उसके बैग में रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गई।
पुलिस जवान के बैग में शराब की कई बोतलें रखी हुई थी। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई भी कर दी। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब पुलिस वाले ही शराब का कारोबार कर रहे हैं तो शराबबंदी का क्या मतलब कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस शराब लेकर घूमती है और जबरन निर्दोष लोगों को फंसा देती है। इस पूरे हंगामे के बीच थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का आलम हो गया। उन्होंने पुलिस के जवान को बंधक बना लिया। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर वह छोटा पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार भी कर लिया है।
शराब के साथ जा रहे पुलिस के जवान के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक तो वह पातेपुर थाने में तैनात है। छुट्टी लेकर वह अपने घर जा रहा था तभी सड़क पर एक्सीडेंट हो गया और बैग में रखी शराब की बोतलें बाहर आ गई। जिले के एसपी ने बताया है कि बीएमपी का जवान शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।