Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
06-Feb-2020 08:35 AM
PATNA: अवैध संबंध में मर्चेंट नेवी के इंजीनियर ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया. भोला-भाला दिखने वाला आरोपी वीरेंद्र कुमार पिछले दो साल से अपने भाई के कत्ल की साजिश रच रहा था. पटना में टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर की हत्या के साथ ही पूरा परिवार बर्बाद हो गया. आरोपी वीरेंद्र अपने भाभी के प्यार में अपने ही भाई का कत्ल करवा देगा ये किसी ने नहीं सोचा था.
दो लाख की सुपारी देकर अपने सगे भाई को मरवाने वाले मर्चेंट नेवी का इंजीनियर जेल जाते वक्त फूट-फूटकर रोने लगा. दहाड़ मार-मारकर रोते हुए वो जेल जाने से बचने के लिए गिड़गिड़ाता रहा. उसे लगा था कि शातिर तरीके से कत्ल की प्लानिंग करने पर वो पुलिस से बच जाएगा. लेकिन पुलिस की गिरफ्त से कोई बच नहीं सकता है.
अपनी भाभी के साथ अय्याशी करने में वीरेंद्र इतना मशगूल हो गया कि उसके सिर पर खून सवार हो गया था. पिछले दो साल से वो अपने भाई के मर्डर की प्लानिंग कर रहा था. 2 लाख की सुपारी देकर शातिर तरीके से उसने भाई का कत्ल करा दिया फिर भाई की लाश से लिपट-लिपट कर ऐसे रोया कि उसके जाने का गम उसे ही सबसे ज्यादा है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसकी सभी साजिश का खुलासा हो गया. उसकी अय्याशी ने हंसता-खेलता परिवार बर्बाद कर दिया. जेल जाने के बाद मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के पोस्ट पर काम करने वाले वीरेंद्र की नौकरी पर भी तलवार लटक रहा है.