सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
02-Jun-2022 02:20 PM
CHAPRA: खबर सारण जिले की है, जहां दाउदपुर थाना अंतर्गत पिलुई गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक का शव गांव के पोखर के पास से बरामद किया गया है। सुबह में जब ग्रामीण पोखर की तरफ जा रहे थे तब देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जिसके साब सभी दौड़े-दौड़े पहुंचे।
मृत युवक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का 21 वर्षीय बेटा नीतेश कुमार सिंह से हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
बताया जाता है कि नितेश बीती रात तकरीबन 11 बजे घर से बाहर अपने दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया ये भी जा रहा है कि शराब माफियाओं से सांठगांठ को लेकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की मां ने बताया कि बीती रात 11 के आसपास उसने नितेश को दूध पीने को कहा था, लेकिन वह घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर किसी का फोन आयाम लेकिन उन्होंने अज्ञात नंबर देखकर फोन नहीं उठाया।
इसके कुछ देर बाद फिर से एक फोन आया तो उसकी मां ने फोन उठा लिया। व्यक्ति ने पूछा नीतेश घर पर हैं, मां में जवाब दिया हां घर पर ही हैं। लेकिन कुछ देर बाद जब वह घर के बाहर नितेश को देखने पहुंची तो वह अपने बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद देर रात तक जब वो घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने नितेश और अज्ञात नंबर से आए फोन पर कॉल किया। लेकिन उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली। तब तक गांव वालों ने बताया की नीतेश की हत्या कर दी गई है। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। और आसपास के लोगो से जानकारी जूता रही है।