सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
02-Jun-2022 11:36 AM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां 6 महीने के मासूम की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। हमलावर अपराधी पिता को मारना चाहता था। लेकिन हमले के वक्त मासूम अपने पिता की गोद में था। हमलावर ने जैसे ही पिता पर हमला किया वो झुका गया और तलवार का दूसरा वार मासूम के ऊपर लग गया। जिससे मासूम बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके का है।
बताया जाता है कि देर रात नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे के पिता राजा पटेल की हत्या करने आया था। तलवार से बदमाशों ने पहला वार बच्चे के पिता पर किया। हमले के बाद उसके सिर और गर्दन से खून निकलने लगा। तभी नकाबपोश बदमाश ने दूसरा वार किया। जिससे बच्चे के सिर पर तलवार लग गई। इसी दौरान बदमाश पूल से 20 फीट नीचे कूद गया। नीचे रेलवे लाइन पर एक ट्रेन रुकी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से फरार हो गया।
इस घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। बच्चे की स्तिथि गंभीर देख कर वहां से SKMCH रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा माहिर कुमार महज 6 महीने का था। घटना के बाद पुरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। बच्चे को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई। इस घटना की सुचना मिलते ही थानेदार सत्येंद्र सिन्हा और सब इंस्पेक्टर शशि भगत ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृत बच्चे के पिता राजा के बयान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतक के पिता राजा ने बताया कि उसके पिता को पैरालाइसिस अटैक था। इसलिए उन्हें चलने में दिक्कत आती है। उनके लिए व्हीलचेयर खरीदने के लिए बेटे को गोद में लेकर मोतीझील जा रहा था। जैसे ही वो पूल पर पंहुचा तभी एक नकाबपोश व्यक्ति हाथ में तलवार लिए आया और उसपर जोरदार वार कर दिया। वह किसी तरह बच गया। लेकिन, दूसरे वार में उसके बच्चे की मौत हो गयी। राजा ने बताया कि हमलावर ने अपना चेहरे गमछा से ढंका हुआ था। इसलिए उसे नहीं पहचान पाया। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है।