Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
13-Mar-2023 06:40 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बेली रोड में मेंटर्स एडुसर्व की नई शाखा का आज शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ चौथे ब्रांच की शुरुआत की गयी। 30 मार्च से इस चौथे ब्रांच में क्लास स्टार्ट होगा। मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक और आईआईटी टॉपर गुरु आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि गोला रोड- सगुना मोड़ के बीच बेली रोड में जेनेक्स आइकॉन बिल्डिंग में मेंटर्स एडुसर्व का नया ब्रांच खोला गया है। दानापुर या आसपास के इलाकों में सस्ते खर्च पर रहकर छात्र जेईई या नीट की तैयारी कर सकते हैं।
मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित और पूर्वोत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व ने एक और तोहफा दिया है। दानापुर, खगौल, फुलवारीशरीफ और इसके आसपास के छात्रों को अपनी तैयारी के लिए अब पटना तक की लम्बी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि गोला रोड और सगुना मोड़ के बीच बेली रोड में मंगलम मोड़ के पास जेनेक्स आइकॉन बिल्डिंग में मेंटर्स एडुसर्व का नया ब्रांच खुल गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ सोमवार को इस ब्रांच का शुभारंभ हुआ। राजधानी में मेंटर्स एडुसर्व का यह चौथा ब्रांच है। यहां 30 मार्च से क्लास शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 9569668800 पर संपर्क कर सकते हैं।
ब्रांच के शुभारंभ के मौके पर मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक और आईआईटी टॉपर गुरु आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि हमने इस ब्रांच को शुरू करने से पहले एक ऐसा सिस्टम विकसित किया है कि जिससे हमारे सभी ब्रांचों की एकेडमिक क्षमता बराबर हों। यहां पढ़ाई की गुणवत्ता अन्य सेंटरों से किसी भी मामले में कमतर नहीं होगी।
आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि इस ब्रांच के खुलने से न सिर्फ यहां के आसपास के बच्चों का समय और संसाधन बचेगा बल्कि वैसे बच्चे जो शहर की भीड़-भाड़ से दूर रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं या शहर के मोटे खर्चों से बचना चाहते हैं, उन्हें भी एक बेहतर विकल्प मिलेगा। वो दानापुर या आसपास के इलाकों में सस्ते खर्च पर रहकर जेईई या नीट की तैयारी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व में तैयारी कर अबतक 5500 से ज्यादा विद्यार्थी आईआईिटयन बन चुके हैं। वहीं 14,000 से ज्यादा विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। इसी तरह 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का एनआईटी में नामांकन हो चुका है। अमूमन हर साल मेंटर्स एडुसर्व के विद्यार्थी ही जेईई एडवांस्ड और नीट का बिहार टॉपर होता है। इसी तरह स्टेट बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड में भी यहां तैयारी करने वाले बच्चे बेहतरीन रैंक हर वर्ष लाते हैं।