ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी

Home / career / पटना: 5731 शिक्षकों को मिलेगा MACP का लाभ, त्रुटि सुधार के लिए इस...

पटना: 5731 शिक्षकों को मिलेगा MACP का लाभ, त्रुटि सुधार के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

08-Feb-2023 08:46 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. अब 2010 के तहत प्रारंभिक स्कूलों के सहायक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को MACP (मोडिफाइड अस्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम) वित्तीय लाभ दिया जायेगा. इस स्कीम में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को भी दूसरे राज्य कर्मी की तरह 10, 20 और 30 साल के  सेवा पूरी होने पर पहले, दूसरे और तीसरे ग्रेड पे में बढ़ोतरी होगी. जहां 4200 रुपये से लेकर 5400 रुपये तक की बढ़ोतरी की बात है. 


आपको बता दे जिले के 23 ब्लॉक और सात शैक्षणिक अंचलों में कुल 5731 शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ दिया जायेगा. जिसके लिए विभाग की ओर से MACP का लाभ देने के लिए सभी शिक्षकों की अनुबंधित सूची जारी कर दी गयी है. अनुबंधित सूची में अगर कोई गलती है तो उसके सुधार के लिए आप जिला शिक्षा कार्यालय में 15 फरवरी तक आवेदन दे सकते हैं. पटना में सबसे अधिक दानापुर प्रखंड में 448, विक्रम में 360, बिहटा और  पटना सदर में 307 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

 

यह योजना वैसे शिक्षक को इसका लाभ मिलेगा, जिनकी सेवा 1 जनवरी 2009 के बाद रही है या अब तक तक जिन शिक्षकों की सेवा 10 साल तक पूरी हो गयी हो.