Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
21-Mar-2023 07:04 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 13 लाख से अधिक छात्रों को इस रिजल्ट का इंतजार था। बिहार के शिक्षा मंत्री के हाथों इंटर के सभी संकाय के नतीजे घोषित कर दिए गये। इंटर एक्जाम में कुल 83.7 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। साइंस में आयूषी नंदन स्टेट टॉपर बने हैं तो वही आर्ट्स में मोहादिसा जबकि कॉमर्स में सौम्या शर्मा एवं रजनीश कुमार पाठक टॉपर बने हैं। वही पटना सिटी की पूजा कुमारी ने कॉमर्स में 5वां रैंक हासिल किया है।
पूजा पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चुटकियां बाजार की रहने वाली है। पिता गुड्डू और मां बिटिया की इस सफलता से काफी खुश हैं। पूजा की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पूजा ने अपनी मेहनत के बदौलत पूरे बिहार में इंटर कॉमर्स की परीक्षा में पांचवां रैंक हासिल किया है। पूजा को जब इस सफलता की खबर जैसे ही हुई वो खुशी से झूम उठी।
आस-पास में रहने वाले और सगे संबंधियों का घर पर आना शुरु हो गया सभी ने पूजा को मिठाई खिलाया और इस सफलता के लिए बधाइयां दी। पूजा के माता-पिता की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। वे बिटिया की इस सफलता को लेकर काफी खुश दिखे। उन्होंने बिटिया को मिठाई खिलाई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूजा ने बताया कि वह आगे सीए की पढ़ाई करना चाहती है। माता-पिता ने कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाएंगे और आगे बढ़ाएंगे उसकी पढाई में किसी भी तरह का बाधा आने नहीं देंगे। नीचे इंटर टॉपर्स की लिस्ट देखिए...
