ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / career / NEET UG 2025 Exam Date : एनटीए ने जारी की नीट यूजी 2025...

NEET UG 2025 Exam Date : एनटीए ने जारी की नीट यूजी 2025 परीक्षा की तिथि, जानिए किस डेट को आएगा एडमिट कार्ड

NEET UG 2025 Exam Date : एनटीए ने नीट यूजी 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट

09-Feb-2025 01:49 PM

By First Bihar

NEET UG 2025 Exam Date : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब अधिसूचना जारी होने के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इसको लेकर अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 मार्च निर्धारित की है। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम डेट भी घोषित कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के तरफ से नीट परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। पहले संभावन जताई जा रही थी कि एग्जाम जेईई मेन की तर्ज कर दो सेशन और सीबीटी मोड में होगा। लेकिन NTA ने  स्पष्ट कर दिया कि एग्जाम पहले की तरह पेन-पेन मोड में हो होगा। 


इसको लेकर आवेदन 7 मार्च रात 12 बजे से पहले तक किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अप्लाई करने वाले कैंडिडेट 9 मार्च से 11 मार्च तक अपने एप्लीकेशन फाॅर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं। एग्जाम 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 तक होगा। परीक्षा का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा। ऐसे में कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के समय जिस भाषा का चयन करेंगे उन्हें उसी भाषा में पेपर देना होगा। 


इधर, नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 26 अप्रैल को जारी की जाएगी, जिसे रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से तीन दिन पहले यानी की 1 मई को जारी किया जाएगा। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 14 जून 2025 है।