खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-Feb-2025 10:06 AM
By First Bihar
Job Camp: श्रम संसाधन विभाग ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक और अवसर प्रदान किया है। इस बार विभाग ने 100 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं, जिन्हें जॉब कैंप के माध्यम से भरा जाएगा। यह रोजगार श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से भारत फाइनेंशियल इंक्लूसिव लिमिटेड द्वारा 11 फरवरी 2025 (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
इस जॉब कैंप में फील्ड असिस्टेंट के कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती वेतन 10,500 रुपये के साथ प्रतिमाह निःशुल्क आवास, प्रोत्साहन राशि और ईंधन व्यय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के पास दोपहिया वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर या नियोजनालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो (5), आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी लेकर आना होगा। जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह से निःशुल्क है।
यह जॉब कैंप शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। 10वीं पास युवा भी फील्ड असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन कर अच्छी नौकरी पा सकते हैं। इस जॉब कैंप के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।