ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / career / BSEB INTER EXAM 2023: बस स्टैंड पर चना बेचने वाले के बेटे ने...

BSEB INTER EXAM 2023: बस स्टैंड पर चना बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, चंदन का नाम आर्ट्स टॉपर लिस्ट में शामिल

21-Mar-2023 07:31 PM

By ARYAN SHARMA

GAYA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा के तीनों संकाय साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। तीनों संकाय में 83.70 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। गया जिले में चना बेचने वाले के बेटे चंदन ने पूरे बिहार में पांचवा रैंक हासिल किया है। चंदन की इस सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं। 


गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी सुनील चौधरी के बेटे चंदन कुमार ने इंटर आर्ट्स में 93 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे बिहार में पांचवा रैंक हासिल किया है। प्लस टू राज्यकृत पब्लिक उच्च विद्यालय, रानीगंज, इमामगंज, गया का छात्र चंदन कुमार ने इंटर आर्ट्स में 465 अंक प्राप्त किया है। 2023 के इंटर एक्जाम में उसने पूरे बिहार में पांचवा रैंक हासिल किया है। 


हालांकि आर्ट्स में पांचवां रैंक हासिल करने वाले दो छात्र हैं। पहला छात्र गया का चंदन कुमार और दूसरा छात्र वीएम इंटर कॉलेज गोपालगंज का मोहम्मद शारिक है जिसने इंटर आर्ट्स में पूरे बिहार में पांचवा रैंक हासिल किया है। दोनों का नाम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। गया के चंदन कुमार के पिता सुनील चौधरी इमामगंज बस स्टैंड पर चना बेचते है। बेटे की सफलता से वे काफी खुश हैं।