Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
21-Mar-2023 06:38 PM
By SONU
NAWADA: स्कूल ड्रेस की दुकान चलाने वाले के पुत्र अभिषेक कुमार ने पूरे बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस में पांचवा रैंक लाकर जिले को गौरवान्वित किया है। अभिषेक को 468 अंक प्राप्त हुआ है। अभिषेक के इस उपलब्धि से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।
अभिषेक अपने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दे रहे हैं।अभिषेक ने बताया कि अपने रिजल्ट्स से काफी खुश हैं। वही अभिषेक ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का सबसे ज्यादा सहयोग है और वह आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होकर आईएएस बनना चाहता हैं और समाज में बदलाव लाने की अपेक्षा रखते हैं।
अभिषेक के पिता ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही काफी मेहनती था। हमेशा वह पढ़ाई में लगा रहता था। मुझे यकीन था या नहीं की इंटर की परीक्षा में जरूर मेरा बेटा का रिजल्ट बेहतर होगा। लेकिन यह नहीं सोचे थे कि पूरे बिहार में पांचवां स्थान आएगा। बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि अभिषेक के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता वारिसलीगंज में ही स्कूल ड्रेस की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। लेकिन अभिषेक के पिता ने उसकी पढ़ाई में गरीबी को कभी आगे आने नहीं दिया और उसे पढ़ाई में खुली छूट मिली। जिसका नतीजा है कि आज अभिषेक पूरे बिहार में 5वां स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है।