BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
21-Mar-2023 06:12 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इंटर परीक्षा के तीनों संकाय साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया है। तीनों संकाय में 83.70 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। औरंगाबाद की सौम्या शर्मा कॉमर्स में स्टेट टॉपर बनीं है। सौम्या के पिता किसान और मां गृहणी हैं। बिटिया की इस सफलता दोनों काफी खुश हैं। परिवार के लोगों भी सौम्या की इस सफलता से काफी खुश हैं। आस-पास के लोग भी सौम्या और उनके माता पिता को बधाई देने घर पर पहुंच रहे हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट 2023 के रिजल्ट में औरंगाबाद जिले के एक किसान की बेटी सौम्या शर्मा ने इंटर कॉमर्स में स्टेट टॉप किया है। बता दे कि सौम्या शर्मा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के जाखिम पड़रिया गांव की रहने वाली है। इनके पिता रविंद्र शर्मा किसान हैं और इनकी माता गृहणी हैं।
बता दे कि वर्तमान में सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के श्री कृष्णा नगर मोहल्ले में रहकर महाराजगंज रोड स्थित हरिओम कॉमर्स क्लासेस में कोचिंग क्लास करती थी। सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के ही सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की छात्रा हैं। सौम्या शर्मा का बचपन से ही सपना था कि वे अपनी मेहनत के बदौलत पढ़ाई कर अपने जिला व राज्य का नाम रोशन करें। इंटर टॉपर्स का लिस्ट देखिये..
