Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
27-Aug-2021 09:18 PM
PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार लगातार शिक्षकों की बहाली कर रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों की बहाली के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है लेकिन हैरत की बात पर है कि हर प्रयास के बावजूद बिहार सरकार को अब तक के योग्य शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। बिहार में 90 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली के लिए दो राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन अभी भी 47 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। दो राउंड की काउंसलिंग के बावजूद अब तक केवल 38014 अभ्यर्थियों का चयन हो पाया है। योगेश शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार के लिए अब एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
शिक्षा विभाग की तरफ से मिले आंकड़ों के मुताबिक क्लास 1 से लेकर 5 तक के लिए सामान्य विषय में 43742 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसमें 23528 पद खाली रह गए हैं। इन कक्षाओं के लिए अब तक 24214 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं क्लास 6 से लेकर 8 तक के लिए 23206 रिक्त पदों में एक 11728 अभ्यर्थी मिले हैं जबकि 11478 पदों पर अभी शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। शिक्षक नियोजन के दौरान योग्य अभ्यर्थियों की कमी के कारण शिक्षा विभाग को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन विभाग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी कीमत पर योग्य अभ्यर्थियों की ही शिक्षक के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जहां पर पद खाली रह गए हैं वहां योग्य अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि सभी रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थी मिल जाएं। शिक्षक बहाली हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। हालांकि उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर योग्यता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि शिक्षक बहाली के लिए काउंसलिंग के दौरान जहां कहीं भी शिकायतें मिली शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तत्काल उस पर एक्शन लिया और पूरी नियोजन प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया। अब देखना होगा योग्य शिक्षकों के लिए सरकार का यह इंतजार कब खत्म हो पाता है।