Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
20-Apr-2022 07:38 PM
PATNA: बिहार के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति कर रही बीपीएससी ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वहीं ऑनलाइन किये गये आवेदन को शुद्ध या एडिट करने के लिए भी समय सीमा बढ़ी दी गयी है।
BPSC यानि बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि को दस दिनों के लिए बढ़ाया है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल तय किया गया था। अब आयोग ने आवेदकों को 10 दिनों का और समय देते हुए ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तिथि को 22 अप्रैल को बढ़ाकर 2 मई कर दिया है।
बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने प्रधान शिक्षक पद के लिए किये गये ऑनलाइन आवेदन में शुद्धि या एडिट करने की तारीख को भी बढ़ाया है. पहले आवेदकों को 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन को शुद्ध या एडिट करने करने की छूट दी गयी थी।
अब इसे बढ़ाकर 9 मई कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए बाकी जरूरी और विस्तृत निर्देश यथावत रखी गयी है. आवेदन के लिए आखिरी तिथि 2 मई है, इसके बाद एडिट करने के लिए 3 मई से 9 मई तक लिंक उपलब्ध रहेगा।