Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
13-Apr-2022 01:38 PM
PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)ने सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2187 पदों को भरा जाएगा.
उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए कल यानी 14 अप्रैल से आवेदन शुरू होगा. जिसकी ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bssc.bihar.gov.in/NoticeBoard.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://bssc.bihar.gov.in/Advertisement/01_22_2022.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
BSSC CGL Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
सामान्य पुरुष / ईडब्ल्यूएस पुरुष: 21-37 वर्ष
बीसी / ईबीसी / यूआर महिला / ईडब्ल्यूएस महिला: 21-40 वर्ष
एससी/एसटी: 21-42 वर्ष
BSSC CGL Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- रु. 540/- रुपये
एससी / एसटी / पीएच- रु. 135/- रुपये