ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / career / 500 लड़कियों के बीच परीक्षा देते बिगड़ी थी छात्र की तबीयत, दूसरे दिन...

500 लड़कियों के बीच परीक्षा देते बिगड़ी थी छात्र की तबीयत, दूसरे दिन सेंटर पर ही नहीं पहुंचा

02-Feb-2023 02:48 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी को शुरू हुई। इंटर परीक्षा का आज दूसरा दिन है। इंटर परीक्षा से जुड़ी कई खबरें एग्जाम के पहले दिन निकलकर सामने आई। नालंदा में जहां परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचे छात्रों को प्रवेश करने से रोका गया। छात्राएं कॉलेज की गेट पर चढती दिखी। सेंटर में प्रवेश करने लिए कई छात्र रोते भी नजर आए। इसी दौरान नालंदा से ही एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। 


दरअसल एक छात्र का सेंटर बिहारशरीफ के ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल में पड़ा था। जहां 500 लड़कियों के बीच सिर्फ एक छात्र को बिठाया गया था। अल्लामा इकबाल कॉलेज के छात्र मनीष शंकर के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी की वजह से उसे लड़कियों के बीच बैठना पड़ गया। जिस क्लास रूम में उसे बैठाया गया उसके आस-पास सिर्फ छात्राएं ही मौजूद थी जबकि छात्र में वो अकेला था। जिससे वो नर्वस हो गया और थोड़ी देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन परीक्षा के दूसरे दिन छात्र मनीष सेंटर पर ही नहीं पहुंचा। इस बात की चर्चा सेंटर पर खूब होती रही। 


दरअसल मनीष शंकर के एडमिट कार्ड में मेल की जगह फीमेल हो गया जिसकी वजह से इसे लड़कियों के सेंटर में भेज दिया गया। मनीष ने एडमिट कार्ड रिसिव करते समय इस पर ध्यान नहीं दिया। उसने एडमिट की अशुद्धी को देखा तक नहीं। उसे नहीं पता था कि उसके एडमिट कार्ड में पुरुष की जगह महिला कर दिया गया है। इन सब से अंजान जब मनीष शंकर इंटर की परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचा तो एक साथ 500 छात्राओं को देख हैरान रह गया। जब वह अपने सीट पर जाकर बैठा तो देखा की आस-पास कोई छात्र नहीं है। लड़कियों के बीच खुद को पाकर वह काफी नर्वस हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दूसरे दिन वो एग्जाम देने ही नहीं पहुंचा। इस बात की चर्चा परीक्षा केंद्र पर होती रही।