BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी
30-Apr-2024 05:34 PM
By First Bihar
PATNA : पटना में इन दिनों प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान हैं। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को आदेश जारी कर प्राथमिक से 10वींं तक की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही चलेंगी। वही 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
11वीं और 12वीं की सभी कक्षाओं को सुबह 11.30 बजे तक संचालित करने की जिलाधिकारी ने अनुमति दी है। डीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि सुबह 11.30 से शाम 4.00 बजे तक किसी भी सरकारी और निजी स्कूलों में किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा। हालाँकि शाम 4 बजे के बाद स्कूलों में शिक्षण कार्य किया जा सकता है लेकिन पटना में किसी भी सरकारी या निजी स्कूलों में शाम 4 बजे के बाद कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता है। जबकि इस अवधि में कोचिंग संस्थानों में बच्चों की पढ़ाई जरूर होती है। पटना डीएम का यह आदेश 01 मई से लागू होगा और 8 मई तक प्रभावी रहेगा।
पटना के जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए विद्यालयों को ऑनलाईन मोड के माध्यम से शैक्षणिक सत्र संचालित करने की सलाह दी जाती है। वे वैकल्पिक तिथि के लिए विभिन्न मानकों की कक्षाओं के संचालन की योजना बना सकते हैं।
