ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / bihar / विधान परिषद चुनाव : तेजस्वी यादव के साथ नामांकन करने पहुंचे RJD के...

विधान परिषद चुनाव : तेजस्वी यादव के साथ नामांकन करने पहुंचे RJD के तीनों उम्मीदवार

24-Jun-2020 12:08 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : विधान परिषद के लिए राष्ट्रीय जनता दल के तीन उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भरने विधानमंडल पहुंच गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह फारुख शेख और रामबली सिंह विधानमंडल पहुंचे हैं यह तीनों अपना नामांकन पत्र दाखिल  कर रहे हैं। सुनील सिंह, फारुख शेख और प्रो. रामबली सिंह के नॉमिनेशन किया है। 

news image

विधान परिषद के लिए बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह का नाम सबसे ऊपर था। सुनील सिंह लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह लगातार रिम्स में लालू यादव से मुलाकात के लिए भी जाते रहे हैं और साथ ही साथ आरजेडी की तमाम बड़ी रैलियों में उनकी बड़ी भूमिका रही है। अब सुनील सिंह को इसका इनाम मिला है। पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सुनील सिंह ने लालू यादव के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल का आभार जताया है। सुनील सिंह ने कहा है कि वह अपने अभिभावक लालू यादव की तरफ से दिए गए दायित्वों को पूरी तरह निभाएंगे।

news image

आरजेडी के दूसरे उम्मीदवार फारुख शेख बनाए गए हैं। फारुख शेख के बारे में भी फर्स्ट बिहार में पूरी डिटेल रिपोर्ट दिखाई थी। फारुख शिवहर जिले से आते हैं लेकिन उनका मुंबई में लंबा चौड़ा कारोबार है। फारुख शेख का आरजेडी से कोई पुराना वास्ता नहीं रहा है और वह पैराशूट से सीधे आरजेडी में लांच होकर विधान परिषद जाने वाले हैं। उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के अंदर थोड़ी नाराजगी भी थी लेकिन तमाम बातों को खारिज करते हुए आरजेडी नेतृत्व ने फारुख शेख को परिषद भेजने का फैसला किया है।

news image

आरजेडी के तीसरे उम्मीदवार प्रो रामबली सिंह हैं। चंद्रवंशी समाज से आने वाले रामबली सिंह बीएन कॉलेज के प्रोफेसर हैं। इनका नाम भी लगातार रेस में बना हुआ था। इनकी टक्कर चंद्रवंशी समाज से आने वाले दूसरे उम्मीदवार अशोक आजाद चंद्रवंशी से थी। रामबली सिंह के ऊपर बीएन कॉलेज में छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। उनपर 1993 में भी ऐसा ही आरोप लगा था बावजूद इसके पार्टी ने उनको विधान परिषद भेजने का फैसला किया है।