ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल

Home / bihar / बिहार: खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से लगी आग, डेढ़ दर्जन घर...

बिहार: खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से लगी आग, डेढ़ दर्जन घर जलकर राख

10-Jun-2023 12:06 PM

By First Bihar

VAISHALI: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. शुक्रवार को बिहार के कई हिस्सों में अगलगी की घटना घटी है. वैशाली और मुंगेर में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से हड़कंप मच गया.


बताया जा रहा है कि वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर नरसंडा पंचायत के मुर्तुजापुर डुमरी गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग गई. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरे टोले को अपनी आगोश में ले लिया. जिससे  लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. इस अगलगी के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर पूरे टोले को अपनी आगोश में ले लिया. अगलगी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है.


स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम पातेपुर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर डुमरी गांव निवासी मनोज राय के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया. जबतक लोग मौके पर जुटे आग ने भयानक रूप ले लिया था, जो आस पास के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को अपने चपेट में ले लिया.