सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Feb-2025 02:07 AM
By First Bihar
Vande Bharat Express गोरखपुर से पटना वाया बेतिया वंदे भारत ट्रेन चलेगी. अगले तीन-चार माह में नयी रैक आने के साथ ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. रेल, सूचना प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा बेतिया में की . केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पांच वर्षों में पूरे देश में रेलवे का अमूलचूल परिवर्तन हो जाएगा. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का भविष्य बना रहे हैं. इसी का एक नमूना देश में रेलवे की आधारभूत संरचना में विकास है. केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि बिहार एक विकसित राज्य बने. वह रविवार को बहुप्रतिक्षित मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के समपार संख्या 2 पर छावनी में 103.36 करोड़ से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे.
केंद्रीय मंत्री ने सभा में आयीं महिलाओं से रिमोट दबवाकर ओवरब्रिज का उद्घाटन कराया. सांसद डॉ संजय जायसवाल के अनुरोध पर गोरखपुर से पटना वाया बेतिया वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की. इस ट्रेन अगले तीन-चार माह में नयी रैक आने के साथ ही आरंभ हो जाने की संभावना है. केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि आज से दस वर्ष पहले जहां बिहार को रेलवे के विकास के लिए 1132 करोड़ मिलते थे, अब बढ़कर 10 हजार करोड़ हो गया है. बिहार में रेलवे के विकास के लिए कुल परियोजनाओं पर 95 हजार 566 करोड़ की योजना है. इसके तहत रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन, रेलवे का दोहरीकरण आदि शामिल है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरकटियागंज से रक्सौल सीतामढ़ी दरभंगा तक की रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 4553 करोड़ की राशि स्वीकृत की है. इसका भी कार्य शीघ्र ही आरंभ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में 2014 के बाद 1832 किलोमीटर रेलवे ट्रेक का निर्माण किया गया, जो मलेशिया जैसे देश के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है. उन्होंने बताया कि बिहार समेत पूरे देश में संपूर्ण रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण कर लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी नई रेल लाइन के विस्तार की योजना है. इसपर कार्य किया जा रहा है. सभा को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ संजय जायसवाल, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने भी संबोधित किया. पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह, डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव समेत रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद थे.