ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / vaishali-news / Bihar News: बिहार में सामने आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, मां के गहने...

Bihar News: बिहार में सामने आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया; नौकरी लगते ही पति से तोड़ा नाता

Bihar News: वैशाली जिले में एक युवक ने पत्नी पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद अवैध संबंध रखने और उसे व बेटी को छोड़ने का आरोप लगाया है। युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

12-Jun-2025 03:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के वैशाली में यूपी की ज्योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है। यहां पति ने मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया और काबिल बनाया लेकिन जैसे ही पत्नी की नौकरी लग गई उसने पति और ससुरालवालों से किनारा कर लिया। अब मामला थाना पहुंच गया है।


दरअसल, बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसे और उसकी बेटी को छोड़ने, अवैध संबंध रखने, और ससुराल से धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।


पीड़ित पंकज कुमार साह के अनुसार, उसकी शादी 10 फरवरी 2020 को पूजा कुमारी से हुई थी। उसने अपनी मां के गहने बेचकर पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई और उसे फायर ब्रिगेड विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाई। ट्रेनिंग के दौरान पूजा की पोस्टिंग बिहटा में हुई, जहां उसका अफेयर साथी फायरमैन राहुल से शुरू हो गया। राहुल आरा जिले का निवासी है और उसकी पोस्टिंग सहरसा में है।


पंकज के अनुसार, उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 7 मार्च 2021 को हुआ था और अब वह साढ़े चार साल की है। जब पंकज अपनी पत्नी से मिलने सुपौल क त्रिवेणीगंज गया, तो उसे पूजा के कई अवैध संबंधों की जानकारी मिली। विरोध करने पर पूजा ने पंकज और उनकी बेटी को घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पूजा पिछले दो वर्षों में केवल चार दिन के लिए ही अपने मायके आई थी।


घटना तब और गंभीर हो गई जब पंकज को पूजा और राहुल का एक आपत्तिजनक वीडियो मिला। जब वह यह वीडियो लेकर ससुराल पहुंचा, तो ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने तलाक नहीं दिया, तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इन सभी घटनाओं से मानसिक रूप से परेशान होकर पंकज ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।