बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
15-Jun-2025 09:39 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र स्थित भोजपट्टी गांव में एक बंद बोरे में शव होने की अफवाह फैलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बोरे को खोलकर जब देखा तब अंदर दर्जनों मरे हुए चूहे पाए गए। जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। फिर चर्चा होने लगी की खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव डालकर जेसीबी मंगवाया और ट्रक की बालू की भी जांच करवाई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से अफवाह साबित हुई।किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इस प्रकार की अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि अफवाहों के कारण समाज में असमंजस और भय फैल सकता है। इसलिए, हमें अफवाहों से बचते हुए सत्य की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। क्योंकि यह मामला खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत को चरितार्थ करता है।