बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
08-Jan-2021 12:15 PM
PATNA : कोरोना से निपटने के लिए देश में दो वैक्सीन को मंजूरी मिल गई. कोवैक्सीन के साथ-साथ कोविशील्ड को सरकार ने मंजूरी दी है. वैक्सीनेशन के लिए बड़े पैमाने पर देश भर में तैयारी चल रही है लेकिन वैक्सीनेशन का काम किस दिन शुरू होगा इसे लेकर अब तक कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि वैक्सीनेशन को लेकर सरकार की तैयारी पूरी है लेकिन टीकाकरण किस दिन से शुरू होगा इसकी तारीख तय नहीं हुई है.
प्रत्यय अमृत ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से गाइडलाइन मिलने के बाद ही तारीख सामने आएगी और हम सब इस का इंतजार कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि बिहार में लोगों को कोवैक्सीन दी जाएगी या फिर कोविशील्ड तो इस पर प्रत्यय अमृत ने कहा कि इसकी भी जानकारी फिलहाल नहीं है. हमने वैक्सीन को स्टोर करने, उसे अलग-अलग जगहों तक पहुंचाने और फिर लोगों को टीका लगाने तक का पूरा सिस्टम डेवलप किया है और कहा है कि बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के पहले यह आखिरी dry-run है. इसके बाद किसी तरह के dry-run की कोई आवश्यकता नहीं बचेगी और हम सीधे वैक्सीनेशन मोड में होंगे.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ ड्राई रन कराया जा रहा है. यहां 25 लोगों पर वैक्सीनेशन का डेमो होना है. इससे पहले 2 जनवरी को भी कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन चलाया गया था. इसमें बिहार के तीन जिलों को चुना गया था, जिसमें पटना के साथ जमुई और बेतिया शामिल था. पटना के फुलवारीशरीफ अस्पताल, दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल और शास्त्री नगर के न्यू PHC में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया था. इसी तरह प.चंपारण के बेतिया के पीएचसी, चनपटिया पीएचसी, मझौलिया और बेतिया शहरी अस्पताल में वैक्सीनेशन का डेमो किया गया था. वहीं जमुई के बहु उद्देशीय स्कूल, प्लस टू स्कूल, जमुई और ऑक्सफोर्ड स्कूल में वैक्सीनेशन का ट्रायल किया गया था.