ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / bihar / गंडक नदी के जलस्तर में भारी इजाफा, वाल्मीकिनगर बराज से डिस्चार्ज हो रहा...

गंडक नदी के जलस्तर में भारी इजाफा, वाल्मीकिनगर बराज से डिस्चार्ज हो रहा 4 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी

27-Aug-2021 08:30 AM

By DEEPAK

BAGAHA : उत्तर बिहार में बाढ़ का संकट एक बार फिर से गहरा गया है। नेपाल के तराई और गंडक के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी के जल स्तर में भारी इजाफा हुआ है। वाल्मीकि नगर बराज से डिस्चार्ज होने वाले पानी का स्टार चार लाख क्यूसेक को पार कर गया है। जल संसाधन विभाग ने अभियंताओ को अलर्ट पर रखा हुआ है।


नेपाल के तराई क्षेत्र में बुधवार से ही हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंडक बराज के जल स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए हैं। वराज के अधिकारियों व कर्मियों को अलर्ट किया गया है। गुरुवार की दोपहर 2 बजे गंडक बराज से 2,07,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज नदी में किया गया था जो अब बढ़कर 4 लाख 4 हजार क्यूसेक को पार कर गया है। बताते चलें कि गंडक के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा एकबार फिर बढ़ चला है। कार्यपालक अभियंता जमील अहमद ने बताया कि बारिश के कारण गंडक के जलस्तर में वृद्धि हुई है। गंडक बराज के सभी फाटकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।



पश्चिम चंपारण जिले में गुरुवार की सुबह से हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 28.5 एमएम बारिश हुई है। जबकि अगस्त माह में जिले में 106.5 एमएम बारिश हुई है। इधर जिले में बुधवार की रात्रि में भी हल्की बारिश हुई। कई प्रखंड क्षेत्रों में पूर्व में ही बाढ़ के कारण धान का फसल प्रभावित हुआ। कई लोगों के धान का बिचड़ा खेतों में सड़ गल कर बर्बाद हो गया। अब फिर से लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में 90 फीसदी बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि शनिवार को 60 फीसदी तथा रविवार को 90 फीसदी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले बुधवार से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन नेपाल में हो रही भारी बारिश ने बाढ़ संकट को गहरा दिया है।