सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
24-Dec-2025 06:30 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्हें पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन बताया।
उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को जनता के काम से ना कभी इंटरेस्ट था और ना ही आज है। इसलिए चुनाव के वक्त सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के मकसद से वह बिहार को समय देते हैं बाकी फिर उसके बाद बिहार से तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। गायब होने का मामला उनके लिए यह पहली बार नहीं है, इसके पहले भी वह कई बार गायब हो चुके हैं।
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव बुरी तरह से हारने के बाद वो गायब हो गए हैं और विदेश चले गये हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को ना कभी बिहार की चिंता थी, और ना ही अब है। उनको बिहार की जनता भी भली भांती जान चुकी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में जो लोग भी कहीं-कहीं संयोग से जीत गए हैं, उनको जनता का प्रेशर है, उनको अपने भविष्य की भी चिंता है।
क्योंकि उनके गठबंधन के जो नेता हैं तेजस्वी यादव वो तो अक्सर बिहार से गायब हो जाते है। जब बिहार के लोगों को उनकी जरूरत रहती है तब वो नदारद हो जाते हैं। तेजस्वी यादव का आगे भी भविष्य नहीं है, यह बात उनके विधायक को पता चल गया है, इसलिए वो उधर से इधर आने की सोच रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्च की बात नहीं है। खरमास के बाद महागठबंधन के लोग एनडीए में शामिल होंगे।