ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / उड़ान से पहले ही फ्लाइट में ईंधन लीक, 66 यात्रियों को पटना में...

उड़ान से पहले ही फ्लाइट में ईंधन लीक, 66 यात्रियों को पटना में ही रोका गया

07-Dec-2022 06:49 AM

PATNA: विमान से सफ़र करने वाले यात्रियों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार राजधानी पटना में एक विमान हादसा होते-होते रह गया। पटना से गुवाहाटी जाने वाला फ्लाईबिग का विमान मंगलवार को गुवाहाटी से आने के बाद पटना एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड हो गई। फ्लाइट को गुवाहाटी लौटना था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण उसे पटना में ही स्टॉप कर दिया गया। फ्लाइट के एक हिस्से से ईंधन लीक होने लगा। गनीमत रही कि उड़ान से पहले ही ये पता चला वरना  कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसे ठीक करने की काफ़ी कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर ही ग्राउंडेड कर दिया गया। 



घटना कल यानी मंगलवार की है। पटना से गुवाहटी जाने के लिए 66 यात्रियों की सुरक्षा जांच के बाद बोर्डिंग कराई गई। यात्रियों का चेक इन लगेज भी विमान में लोड हो चुका था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को  उतार दिया गया। देर रात हो जाने के बाद भी जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं हुई तो यात्रियों ने बवाल शुरू कर दिया।



यात्रियों का कहना था कि अगर इस फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी है तो हमें दूसरी फ्लाइट से भेजा जाए। सीआईएसएफ ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को शांत कराया और उन्हें होटलों में भेज दिया। दरअसल, रात गुवाहाटी की दूसरी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियों को पटना में ही रोकना पड़ा। कई यात्रियों को कामाख्या में पूजा करने के बाद दूसरी जगह जाना था। फ्लाइट में कई ऐसे स्टूडेंट्स भी थे, जिन्हें आज यानी बुधवार को परीक्षा में शामिल होना था। इन छात्रों का भी गुस्सा फुट उठा था।