Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
08-Apr-2025 09:43 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Trump Tariff: अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाले सामानों पर बढ़ाए गए टैक्स यानी ट्रंप के टैरिफ की वजह से बिहार के किसान टेशन में आ गये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार का असर बिहार पर भी दिखेगा। किसान और व्यापारी दोनों अमेरिकी फैसले से डरे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मखाना, लीची, आम और हल्दी जैसे मसालों के निर्यात पर नए टैरिफ का असर होगा।
दरअसल बिहार से बड़े पैमाने पर मखाना, हल्दी, लीची, आम जैसे उत्पादों का अमेरिका में निर्यात होता है। ट्रंफ के टैरिफ से इन चीजों की कीमतों में वहां इजाफा होगा। जिससे निश्चित रूप से इसका असर अमेरिका में इनके बाजार पर पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत से हर साल लगभग 600 टन मखाना अमेरिका निर्यात होता है। टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद मखाना की कीमतों में उछाल आएगा। दाम बढ़ने के कारण वहां के बादाम और अखरोट से प्रतिस्पर्धा में यह पीछे रह सकता है और लोकप्रिय रहने के बावजूद अमेरिकी बाजार में मखाना अपनी पकड़ को खो सकता है।
आपको बता दें कि बिहार से बड़े पैमाने पर जर्दालु और मालदा आम और मुजफ्फरपुर की लीची का अमेरिका में निर्यात होता है। किसानों और व्यापारियों को डर है कि मांग घटने पर निर्यात भी घट जाएगा। जिससे भारतीय आपूर्तिकर्ताओं को लागत में कटौती या वैकल्पिक बाजार की तलाश करनी पड़ सकती है।