सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
11-Jan-2020 11:06 AM
PATNA: राजधानी पटना से शादी में मिले धोखे की एक अनोखी घटना सामने आई है. ट्रांसजेंडर को पहले प्यार हुआ...फिर उसने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई, कुछ दिनों तक सब ठीक चला लेकिन ट्रांसजेंडर का पति अब उसे पहचानने तक से इनकार कर रहा है.
पति की चीटिंग से परेशान ट्रांसजेंडर ने बिहार राज्य महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ 25 मार्च, 2019 को भोजपुर के बखोरापुरवाली काली मंदिर में हुई थी. लड़के को पहले से इसकी जानकारी थी कि वह एक ट्रांसजेंडर है. बावजूद उसने पीड़ित को स्वीकार कर उससे शादी की. शादी के कुछ दिनों तक वे दोनों खुशहाल रहें.
कुछ दिनों के बाद दोनों अपने-अपने काम के सिलसिले में अलग रहने लगे. अब जब पीड़ित उसको फोन करती है, तो वह फोन नहीं उठाता है, साथ ही कॉल करने पर धमकी देता है. पति सुसाइड करने के साथ खुद के परिवार का कत्ल करके मर्डर का इल्जाम पीड़ित के ऊपर लगाने की धमकी देता है. ट्रांसजेंडर ने महिला आयोग को अपनी मुलाकात की तस्वीरें और मंदिर का मैरेज सर्टिफिकेट भी दिखाया. वहीं इस पूरे मामले पर आरोपी पति विकास कुमार ने कहा कि वो ट्रांसजेंडर को जानता तक नहीं है. अपने ऊपर लगाये गये आरोों से उसने इनकार कर दिया है. दोनों की बातें सुनने के बाद आयोग ने 28 फरवरी को दोनों को साक्ष्य के साथ आने का निर्देश दिया है.