मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार
05-Oct-2019 08:05 AM
PATNA: दुर्गापूजा को देखते हुए राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में अगले तीन दिनों तक बदलाव रहेगा. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. बेली रोड, डाकबंगला, अशोक राजपथ समेत सभी प्रमुख रास्तों पर 4 बजे के बाद नो एंट्री और वन-वे रहेगा. इसके साथ ही कई इलाकों में बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर भी बैन रहेगा. शाम 4 बजे से सुबह के 5 बजे तक यह नियम लागू रहेगा. वहीं विजयादशमी पर अलग ट्रैफिक रूल लागू होगा.
एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए सगुना मोड़ से बेली रोड में आने वाली छोटी गाड़ियों को जगदेव पथ से बीएमपी की ओर मोड़ा जाएगा. जगदेवपथ से आगे गाड़ियों की एंट्री बैन है. वहीं एयरपोर्ट की ओर जाने वाली गाड़ियों को बीआईटी होते एयरपोर्ट की तरफ जाना होगा. दीघा-आशियाना रोड से बेली रोड आने वाली गाड़ियां समनपुरा की तरफ नहीं आ सकेंगी.
बेली रोड से दानापुर की तरफ आने वाली गाड़ियों को डुमरा टीओपी से एयरपोर्ट से दाहिने बीआईटी होते हुए फुलवारीशरीफ और जगदेव पथ की ओर मोड़ दिया जाएगा. वहीं बेली रोड ओवरब्रिज सामान्य गाड़ियों के लिए दोनों ओर से खुले रहेंगे. इसके साथ ही बेली रोड में दानापुर की ओर से आने वाली छोटी गाड़ियों को इनकम टैक्स गोलंबर से दाहिने वीरचंद्र पटेल पथ में आर ब्लॉक चौराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा. वहीं जिन गाड़ियों को पटना जंक्शन, पुरानी बाइपास, मीठापुर बस स्टैंड की ओर जाना होगा वो आर ब्लॉक चौराहे से बायें ओवरब्रिज के नीचे या ऊपर से जा सकते हैं. इसके साथ ही फुलवारी की ओर जाने वाले हार्डिंग रोड होकर जा सकते हैं.
जीपीओ गोलंबर के ऊपर या नीचे से किसी भी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बुद्धमार्ग की ओर नहीं होगा. ये गाड़ियां जीपीओ से आर ब्लॉक और पटना जंक्शन, पुरानी बाइपास की ओर जा सकेंगी. इसके साथ ही बोरिंग रोड से राजापुर पुल की तरफ किसी भी तरह की गाड़ियों की एंट्री बैन है.