चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
14-Feb-2026 03:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, टोटो पर छह लोग सवार थे और वे तिलक की रश्म पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुर नहर के समीप एक बेकाबू ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में धमदाहा के कुमारी गांव निवासी जागो ऋषि (45), उनके बेटे किशन कुमार (18) और महिला रिश्तेदार कंचन देवी (40) शामिल हैं। वहीं, टोटो चालक गुटर सिंह, रिश्तेदार जगन ऋषि और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार के अनुसार, 24 फरवरी को जागो ऋषि की बेटी की शादी थी, और तिलक की रस्म पूरी करने के बाद वे लौट रहे थे। दुर्घटना की भयावहता और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सरसी और धमदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। पुलिस अब टाटा ट्रक चालक की खोज में जुटी है, जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।