सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Jun-2020 02:17 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। जात और जमात के नाम पर गोटिया सेट होने लगी हैं। इस बीच बिहार की चुनावी परिदृश्य में एक अहम मुलाकात दो दलों के नेताओं के बीच हुई है।
दलित नेता 'द ग्रेट भीम आर्मी' के राष्ट्रीय संयोजक अमर आजाद और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के खासमखास और पार्टी के सीनियर लीडर भोला यादव के बीच मुलाकात हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।
'द ग्रेट भीम आर्मी' के राष्ट्रीय संयोजक अमर आजाद ने बताया कि दो घण्टे की बैठक में बिहार की सामाजिक एवं राजनैतिक मुद्दों पर बात हुई है। जल्द ही राजद के शीर्ष नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ बिहार के सामाजिक संगठनों, बहुजन संगठन, छात्र युवाओं की बैठक होगी।
अमर आजाद ने बताया कि हमलोग सभी जिलों का दौरा कर जमीनी हकीकत का पता कर रहे हैं। सभी बहुजन समाज मिलकर 2020 विधानसभा चुनाव का सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा बिहार में बढ़ता अपराध, मजदूरों का पलायन, रोजगार आदि विषयों की एजेंडा तय करेंगे और महागठबंधन के नेताओं के साथ विमर्श करेंगे ।