वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
06-Oct-2019 06:07 PM
PATNA: पटना में जल जमाव और लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना की आपदा के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे इस्तीफे की मांग की है.
राजद नेता ने कहा कि पटना में आयी आपदा प्राकृतिक आपदा नहीं है. राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस आपदा को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है. सरकारी अधिकारियों के काम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी तक पटना शहर का नक्शा तक नहीं खोज पाया है.
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वो विकास की बात करते हैं. लेकिन कहां है विकास? सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर पटना कैसे स्मार्ट सिटी है? जहां लोग ऐसी आपदा से अभी तक उबर नहीं पाए हैं. बता दें कि बारिश के रुकने के बाद भी राजधानी के कई इलाके जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं और कई घरों में तो अभी भी घुटने तक पानी भरा है.