सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
16-Sep-2025 07:36 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में भी गये जहां वहां के लोगों ने तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया। जहानााबाद, इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा में तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। पूरा इलाका तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। जेसीबी और घरों के छत पर चढ़कर लोग फूलों की वर्षा करते दिखे। राजद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिसे देखकर तेजस्वी गदगद हो गये।
दरअसल महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब राजद की बिहार अधिकार यात्रा निकाली गई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले हैं। तेजस्वी यादव आज से 5 दिनों की यात्रा पर रहेंगे। 16 सितम्बर से 20 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा का नाम राजद ने बिहार अधिकार यात्रा दिया है।
तेजस्वी यादव आज सुबह 9 बजे ही पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से जहानाबाद के लिए निकले। उसके बाद नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा होते हुए तेजस्वी यादव वापस पटना पहुंच गये। सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और किसानों के मुद्दों को उठाया। तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। पूरा इलाका तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। बिहार अधिकार यात्रा के दौरान राजद कार्यकर्तांओं ने तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया। जेसीबी और घरों के छत पर चढ़कर लोग फूलों की वर्षा करते दिखे। राजद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिसे देखकर तेजस्वी गदगद हो गये।
तेजस्वी यादव ने नालंदा में ऐलान करते हुए कहा कि हम जब उपमुख्यमंत्री थे तो 5 लाख से ज्यादा नौकरी देने का काम किये। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे कि पैसा कहां से लाएगा। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हिलसा की धरती से हम यह ऐलान करते हैं कि जो हम कहे हैं उसे पूरा जरूर करेंगे। मेरी उम्र भले ही कच्ची हो पर मेरी जुबान पक्की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम काम करते हैं। छापा मारते हैं और नीतीश के मंत्री घूस लेते हैं।
नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा में तेजस्वी ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार किस हाल में हैं, यह सबको पता है। मोदी जी के जाल में उनकी पार्टी फंसी हुई है। जब बिहार में हमारा राज होगा तो कोई जबरदस्ती नहीं कर सकेगा। हर जाति और धर्म के लोगो को सम्मान मिलेगा और व्यवसायी डर के साये में नहीं रहेंगे।
बता दें कि आज पटना में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। 17 सितंबर को वो बख्तियारपुर विधानसभा में राघोपुर हाट, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय में यात्रा करेंगे और उस दिन बेगूसराय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर आगे की यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर से करेंगे।











