ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / bihar / अनुकम्पा पर नौकरी को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के आश्रितों...

अनुकम्पा पर नौकरी को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के आश्रितों को वेतनमान वाले पद पर बहाली नहीं

28-Aug-2021 07:43 AM

PATNA : अनुकंपा पर नौकरी को लेकर नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तय किया है कि सेवाकाल के दौरान मरने वाले शिक्षकों के आश्रितों की बहाली को लेकर अब नई अधिसूचना जारी की है। राज्य के राजकीयकृत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों (प्रोजेक्ट विद्यालय सहित) में राज्य, प्रमंडल, जिला संवर्ग के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, कर्मी की सेवाकाल में मृत्यु के उपरांत आश्रितों के नियोजन या नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। सुप्रीम कोर्ट के 3 अप्रैल 2017 के आदेश के अनुपालन में यह जारी किया गया है।


अधिसूचना के मुताबिक 1 जुलाई 2006 के प्रभाव से उक्त कोटि के शिक्षकों के पद पर रहते हुए मृत्यु होने के कारण प्रमंडलीय संवर्ग या जिला संवर्ग के सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा पर नियुक्ति नहीं की जाएगी। इस तय समय सीमा के पहले मृत हेडमास्टर, शिक्षक, कर्मी के जिन आश्रितों का सक्षम प्राधिकार यथा जिला अनुकम्पा समिति द्वारा 1 जुलाई 2006 के पूर्व वर्ग 3 अथवा 4 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई हो, उन आश्रितों की वर्ग 3 अथवा 4 के नियमित वेतनमान में नियुक्ति 12 जनवरी 2018 के प्रभाव से की जाय। जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति द्वारा 1 ई जुलाई 2006 के पूर्व वर्ग-3 अथवा 4 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए की गई अनुशंसा के आधार पर जिन आश्रितों की 1 जुलाई 2006 के बाद जिला अथवा प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक के पद पर नियमित वेतनमान पर नियुक्ति की गई हो, उनकी वर्ग 3 एवं 4 के विरुद्ध नियुक्ति की जाय।

 


अधिसूचना के मुताबिक इस तारीख के पहले सेवाकाल में मृत हेडमास्टर, शिक्षक, कर्मी के आश्रितों को नियुक्ति की गई अनुशंसा के आलोक में इंटरमीडिएट, प्रशिक्षण की अर्हता तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने पर नियोजन नियमावली के आलोक में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों द्वारा पंचायत नगर शिक्षक के मूल कोटि के पद पर नियुक्ति की जाय।